फिरोजाबादलीक्स…यात्री बनकर एआरटीओ हाइवे पर सवारियां भर रही स्लीपर बस में चढ़े. भेड़—बकरियों की तरह भरे थेे लोग. तीन बसें सीज, 1.11 लाख का जुर्माना
हाइवे पर स्लीपर बसों में किस तरह सवारियां भरी जाती हैं और हादसों का कारण जानने के लिए फिरोजाबाद के एआरटीओ प्रेम सिंह विभागीय टीम के साथ बुधवार रात को 11 बजकर 30 मिनट पर सुभाष तिराहा पहुंचे. यहां कई स्लीपर बसें खड़ी थीं जिसके चालक दिल्ली, जयपुर और अन्य स्थानों के लिए सवारी भर रहे थे. ऐसी ही एक स्लीपर बस में एआरटीओर भी चढ़ गए.भेड़ बकरियोें की तरह भरे थे यात्री
अपनी पहचान छुपाकर एआरटीओ जब दिल्ली जाने वाली एक स्लीपर बस में चढ़े तो बस के अंदर के हालात देखकर दंग रह गए. भेड़ बकरियों की तरह यात्री भरे हुए थे और कई सारे बेहिसाब पार्सल भी बस में थे. यह देखकर उनका पारा चढ़ या. जब उन्होंने चालक परिचालक से इसकी जानकारी तो वो उन पर चढ़ बैठे. इस पर उन्होंने बताया कि वह एआरटीओ है तो यह सुनकर चालक परिचालक के होश उड़ गए.
एआरटीओ ने तीन बसों के मानक और दस्तावेज चेक किए तो टैक्स के अलावा कई मानक अधूरे पाए जाने पर तीनों बसों को सीज कर रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ा करा दिया. 1.11 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है.