Saturday , 18 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: OG marijuana packets were being prepared in a rented house in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: OG marijuana packets were being prepared in a rented house in Agra…#agranews

239

आगरालीक्स…आगरा में चार दिन पहले लिए किराये के मकान में बनाई जा रही थी ओजी गांजे की पुड़िया..सामान्य गांजा से कई गुना खतरनाक. अमेरिका से आर्डर पर मंगाया था, होटल—रेस्तरां में होती थी बिक्री, चार अरेस्ट

एसटीएफ की आगरा यूनिट ने थाना सिकंदरा क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी में एक किराये के मकान से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को अरेस्ट किया है. इसमें महिला नन्हीं देवी, उसके दो बेटे जितेंद्र और प्रेम कुमार और एक अन्य बबलू शामिल है. एसटीएफ ने इनके पास से 1.22 करोड़ रुपये से अधिक का औजी गांजा और एमडीएमए ड्रग्स बरामद की है. पकड़े गए आरोपी इस गांजे की पुड़िया बनाकर मथुरा—आगरा सहित कई जिलों में औजी गांजे की बिक्री होटल और रेस्तरां में करते थे. एक पुड़िया की कीमत 8 हजार रुपये तक होती थी, जिसमें 3.5 ग्राम औजी गांजा होता था. गिरोह का सरगना दिल्ली का रहने वाला कुशाग्र है जो कि थाईलैंड में छुपा है.

अमेरिका से आ रही थी खेप
बरामद किया गया औजी गांजा अमेरिका के कैलिफोर्निया से आ रहा था. भारत में इसकी तस्करी कोरियर के माध्यम से की जा रही थी और इसे दिल्ली पहुंचाया जा रहा था. पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली का रहने वाला मुख्य आरोपी कुशाग्र इस समय थाईलैंड में है और इस गिरोह के सदस्य दिल्ली व आसपास हैं जो कि यूपी, रजास्थान, एमपी सहित अन्य राज्यों में गांजा बेचने वालों से आर्डर लेते हैं. इसके बाद कुशाग्र व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए कैलीफोर्निया से संपर्क करता है. कोरियर के माध्यम से आर्डर छोटे पैकेट में दिल्ली तक पहुंच जाता है और इसके बाद उसे छोटी पुड़िया बनाकर बेचा जाता है. जो लोग खरीदार होते हैं, उन्हें एक स्थान बता दिया जाता है और यहीं पर गांजे को रखवा देते हैं. वो लोग माल लेकर पैसे वहीं रखकर चले जाते हैं और उनसे मिलने कोई नहीं आता है. सिर्फ व्हाटसएप कॉल पर बात होती है.

नन्हीं देवी लाती थी पानीपत और दिल्ली से गांजा
एसटीएफ के एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सिकंदरा स्थित शिवपुरी कॉलोनी में गांजे की खेप आने की सूचना मिली थी. बुधवार रात को एक मकान पर छापा मारा जिसमें महिला नन्हीं देवी सहित चार को पकड़ा. नन्हीं देवी के बेटे जितेंद्र ने एसटीएफ की पूछताछ में बताया कि उसकी मां नन्हीं देवी वृंदावन में तकरीबन चार साल से गांजा बेचने का काम कर रही थी. वह पानीपत और दिल्ली से गांजा लेकर आती थी. अब गांजा लाने का काम वह कर रहा था. इसके बाद पुड़िया बनाकर बिक्री करते थे. इस काम में जितेंद्र की बहन का पति सौरभ भी शामिल था लेकिन सौरभ की एक्सीडेंट में मौत हो गई. इसके बाद जितेंद्र ने अपने भाई प्रेम कुमार और पड़ोसी बबलू को शामिल कर लिया.

चार दिन पहले किराये पर लिया मकान
एसटीएफ के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी वृंदावन मथुरा के रहने वाले हैं और इन्होंने चार दिन पहले ही शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले नवीन गौतम का मकान किराये पर लिया था. जितेंद्र और बबलू शर्मा दिल्ली से कुशाग्र नाम के तस्कर से गांजा और एमडीएमए ड्रग्स लेकर आए थे और इसे बचने के लिए यहां पुड़िया तैयार कर रहे थे. पैकिंग में इसका वजन 3.5 ग्राम होता है जिसे यह सात से 8 हजार रुपये में ग्राहकों को बेच देते हैं.

सामान्य गांजे से अलग है ओजी गांजा
ओजी गांजा विदेशी और हाइब्रिड मारिजुआना की अत्यधिक महंगी प्रजाति है, जिसे आधुनिक तकनीकों के माध्यम से नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है. सामान्य गांजे की तुलना में इसमें टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल की मात्रा बहुत अधिक होती है जिसके कारण यह अधिक नशीला होता है. भारत में यह नहीं पाया जाता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Live Encounter: SOG kills two miscreants in an encounter in Shikohabad

फिरोजाबादलीक्स…पुलिस से घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए ट्रेन से कूदकर भागे....

बिगलीक्स

Agra Weather: Last night was the hot and humid night of the month in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल की रात इस महीने की सबसे गर्म रात रही....

बिगलीक्स

Agra’s ISBT Metro Station: Pier construction completed on the elevated section of the first corridor

आगरालीक्स…आगरा के आईएसबीटी स्टेशन तक शुरू होने जा रही है मेट्रो. स्टेशन...

बिगलीक्स

Mathura News: Saint Premanand will give darshan to devotees at the new ashram on Guru Purnima…#mathuranews

मथुरालीक्स…अच्छी खबर, एकांतवास कर रहे संत प्रेमानंद गुरु पूर्णिमा पर नये आश्रम...

error: Content is protected !!