आगरालीक्स…मानसून में देरी. अब 7 दिन बाद केरलम पहुंचेंगा मानसून. श्रीलंका में तूफानी हवाओं ने रोका. जून—जुलाई में भी भीषण गर्मी के आसार
देश में इस साल मानसून 26 मई को आ जाना चाहिए था लेकिन मानसून की एंट्री लेट हो गई है. श्रीलंका के ऊपर कम दबाव वाली तूफानी हवाओं ने मानसून पर ब्रेक लगा दिया है और यह केरलम से 30—35 किलोमीटर दूर 5 दिन से अटका हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन में इसके आगे बढ़ने के फिलहाल आसार नहीं है.मौसम विभाग के अनुसार केरलम में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है लेकिन इस बार इसके 26 मई तक ही पहुंचने का अनुमान था. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार अब यह 7 दिन बाद ही केरल तट पर पहुंचेगा यानी पिछले अनुमान से मानसून अब 10 दिन बाद देश में एंट्री लेगा.
मानसून की इस देरी से गर्मी बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार इस बार जून जुलाई में भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्रप्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है.