Sunday , 31 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: DM, Agra appeals to people to cooperate in the census 2027…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: DM, Agra appeals to people to cooperate in the census 2027…#agranews

92

आगरालीक्स…आगरा डीएम की लोगों से अपील—जनगणना में करें सहयोग, 33 सवालों केा जवाब देना हर नागरिक का कानूनी दायित्व…बाधा डालने वालों को दी ये चेतावनी

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि जनपद में वर्तमान में राष्ट्रीय जनगणना का कार्य संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। यह कार्य देश के विकास, भविष्य की योजनाओं तथा जनहितकारी नीतियों के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के दौरान यह बात सामने आयी है कि कई स्थानों पर नागरिकों द्वारा प्रगणकों को सहयोग नहीं दिया जा है और पूछे जा रहे 33 अनिवार्य सवालों के सही व स्पष्ट जवाब नहीं दिये जा रहे है।

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के लिए एक अत्यन्त महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें गलत जानकारी देना या प्रगणकों को गुमराह करना देश के विकास में बाधा डालने जैसा है। जनगणना अधिनियम की धारा 08 के अन्तर्गत प्रत्येक नागरिक का यह कानूनी कर्तव्य है कि वह प्रगणक द्वारा पूछे गये सभी सवलों का सही और सत्य जवाब दें। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है, सवालों के जवाब देने से इन्कार करता है, या प्रगणक के कार्य में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ धारा 11 के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी, जिसमें 1000/- रूपये जुर्माने और 03 साल की जेल का दंडात्मक कार्यवाही का प्रावधान है।
मुख्य बिन्दु जो नागरिकों के लिए जानना आवश्यक है:-

प्रगणक आपसे कुल 33 सवाल पूछने के लिए अधिकृत हैं, जो आपके परिवार, शिक्षा, रोजगार और आवास से संबंधित है,आपके द्वारा दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय और विकास योजनाओं के लिए किया जाता है। जब भी कोई प्रगणक आपके घर आए, तो उनके पहचान पत्र की जांच कर उन्हें पूरा सहयोग दें और सभी 33 सवालों के सटीक व सही जवाब दर्ज कराएं।
अतः सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें, कानूनी कार्यवाही से बचें और इस राष्ट्रीय यज्ञ में अपना सही योगदान दें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Thakurji gave darshan in the form of Narasimha at the Shrimathuradhish Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमथुराधीश महाराज महाराज मंदिर में ठाकुर जी ने दिए नरसिंह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The city faces the threat of severe damage due to torrential rains

आगरालीक्स…कभी 45 तो कभी 35 डिग्री, प्रचंड गर्मी के बाद आंधी—बारिश और...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Clay art craftsmen will get 15 days free residential training in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फ्री में सीखें माटी कला. खिलौने, सजावटी सामान और नक्काशी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Enemy of summer, phalsa fruit full of coolness and father of all benefits

आगरालीक्स…गर्मी का दुश्मन है ये फल, मगर सिर्फ 20 दिन का मेहमान!...

error: Content is protected !!