आगरालीक्स…Agra News: आगरा में तूफान और बारिश का कहर, दो की मौत, मोबाइल टावर गिरने से छत टूटी, कई जगह बिल्डिंग गिरी, पेड़ और होर्टिंग टूट कर गिरे, बिजली गुल होने से अंधेरा। ( Agra Live News: Two died in thunderstorm & heavy rain in Agra)
आगरा में शुक्रवार को आंधी और बारिश का कहर बरपा। बैप्टिस्टि स्कूल के पास आंधी और बारिश से बचने के लिए लोग खड़े हुए थे। यहां पुराना स्कूल की दीवार से सटा पेड़ गिर गया, पेड़ के नीचे दो युवक और ई रिक्शा दब गया था। पुलिस ने दोनों युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, इसमें से एक की मौत हो गई। म्रतक की पहचान नहीं हुई है जबकि दूसरे की पहचान मलपुरा निवासी अजीज मिर्जा के रूप में हुई है, पूछताछ में अजीज ने बताया कि वह दूसरे युवक को नहीं जानता है। वहीं, न्यू आगरा क्षेत्र में बीकानेरवाला के पास स्थित एक मकान पर लगा मोबाइल टॉवर बगल के मकान पर गिया गया, इससे छत टूट गई। पुलिस के अनुसार, करीब 18 जगह पेड़ गिरने की सूचना मिली थी, पुराने शहर में जर्जर दीवार गिर गई।
दीवार गिरने से महिला की मौत
पिनाहट के गांव क्योरी बीच का पुरा में दीवार गिरने से 52 साल की मछला देवी और उनके पति दया शंकर दब गए, हादसे में मछला देवी की मौत हो गई जबकि दयाशंकर का इलाज चल रहा है।