नईदिल्लीलीक्स… वीडियो दिल्ली के साकेत में बिल्डिंग ढही, नीट यूजी की कोचिंग, पीजी, आफिस और कैफे बिल्डिंग में संचालित, दो की मौत, 10 को बाहर निकाला गया, रेस्क्यू आपरेशन जारी।
दिल्ली के साकेत में पांच मंजिला बिल्डिंग में नीट यूजी की तैयारी के लिए कोचिंग हैं, इसके साथ ही पीजी में तैयारी कर रहे छात्र रहते हैं, फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स की तैयारी के लिए भी कोचिंग हैं। आफिस के साथ ही कार्यालय हैं, रविवार को बिल्डिंग ढह गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई और रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है जबकि दो मेडिकल स्टूडेंट की मौत बताई जा रही है।
वीकएंड के चलते बाहर चले गए थे लोग
हादसा रविवार को होने के चलते तमाम छात्र और लोग वीकएंड के चलते बाहर चले गए थे और बिल्डिंग में कम लोग थे। रेस्क्यू आपरेशन जारी है।