आगरालीक्स…Agra News: आगरा का अंग्रेजों के जमाने का 151 साल पुराना यमुना ब्रिज मालगोदाम बंद, 1875 में बना था मालगोदाम, फिलहाल तीन महीने के लिए मालगोदाम बंद किया गया है। ( Agra Live News: 151 year old Yamuna bridge railway goods sheds closed )
1875 में यमुना पर स्ट्रेची ब्रिज बनने के बाद आगरा ईस्ट बैंक स्टेशन जिसे बाद में यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन कहा जाने लगा बना था इसी के साथ मालगोदाम हैै। यमुना ब्रिज मालगोदाम पर सीमेंट, आयरन कॉयल, आयरन रॉड, आटोमोबाइल सहित अन्य सामान की रैक आतीं थी। यह आगरा और आस पास का प्रमुख मालगोदाम था। रेलवे ने तीन वर्ष पहले कुबेरपुर और इसी वर्ष कीठम रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम विकसित किए हैं, अब यमुना ब्रिज पर आने वाली रैक की संख्या कम कर दी गई थी और ये रैक कुबेरपुर और कीठम रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहीं थी।
22 मई से मालगोदाम पर लटका ताला
यमुना ब्रिज के आस पास बस्ती और कॉलोनी बन गई हैं, यहां सीमेंट की रैक उतरने से हवा में सीमेंट के कण घुल जाते थे इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती थी। उन्होंने रेलवे बोर्ड में शिकायत की थी। इसके साथ ही यमुना ब्रिज मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण मालगोदाम पर आने वाले सामान को ट्रक से अपनी दुकानों पर ले जाने में भी व्यापारियों को समस्या आ रही थी। इसे देखते हुए 22 मई को यमुना ब्रिज रेलवे माल गोदाम बंद कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मालगोदाम को फिलहाल तीन महीने के लिए बंद किया गया है लेकिन आगे भी मालगोदाम के संचालन पर संशय बना हुआ है।