आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पेट्रोल, डीजल के बाद सीएनजी के रेट भी बढ़े, 100 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंचे सीएनजी के रेट। जानें पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के नए रेट। ( Agra Live News: CNG rate hike, New rate of CNG @ 99.50 per Kg in Agra)
आगरा में सीएनजी के रेट भी बढ़ गए हैं, सीएनजी के रेट 1.50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इससे अब सीएनजी के रेट 99.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। आगरा में 65 हजार सीएनजी वाहन हैं, रेट बढ़ने से सीएनजी वाहनों का खर्चा बढ़ेगा और इससे किराया भी बढ़ेगा। आगरा में 32 सीएनजी पंप हैं।
पेट्रोल के रेट 101 रुपये के पार
इससे पहले तीन बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ चुके हैं। आगरा में अब पेट्रोल के रेट 101.54 रुपये हैं जबकि डीजल के रेट 98.94 रुपये प्रति लीटर हैं। इससे भी किराया महंगा हो गया है।
आगरा में अब रेट
पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर
डीजल 98.94 रुपये प्रति लीटर
सीएनजी 99.50 रुपये प्रति किलोग्राम