नईदिल्लीलीक्स.. दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत, रेस्टोरेंट के ऊपरी फ्लोर पर बने गेस्ट हाउस में फैली आग, 6 कमरों की परमिशन और बने हुए थे 25 कमरे।
दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रास रेस्टोरेंट संचालित है, इसके ऊपरी फ्लोर पर गेस्ट हाउस में कमरे बने हुए हैं। दिल्ली सरकार ने 2010 में बेड एंड ब्रेक फास्ट यानी बीएनबी स्कीम के तहत छह कमरों के गेस्ट हाउस को बिना अग्निशमन, एमसीडी और पुलिस की अनुमति लिए संचालन की अनुमति दी थी। इसी स्कीम के तहत लेमन ग्रास रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस संचालित हो रहा था इस स्कीम से दिल्ली में एक हजार गेस्ट हाउस संचालित हैं।
रेस्टोरेंट की किचन से कमरों में फैली आग
बुधवार सुबह आठ बजे लेमन ग्रास रेस्टोरेंट की किचन में आग लगने के बाद गेस्ट हाउस के कमरों में आग फैल गई और धुआं भरने लगा। घनी आबादी में रेस्टोरेंट होने के चलते आग बुझाने में भी समस्या आई। गेस्ट हाउस में चारों तरफ शीशे लगे हुए थे इससे आग और धुआं बढ़ता गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, इसके बाद दमकल की टीमें पहुंच गईं लेकिन घनी आबादी होने और आस पास पानी का इंतजाम ना होने के चलते आग बुझाने में भी समस्या आई।
हादसे में 21 की मौत
कमरों में धुआं भरने से वहां ठहरे लोग बाहर नहीं निकल सके और दम घुट गई। जिन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की वे आग की लपटें और धुआं भरने से बाहर नहीं आ सके। कुछ लोग जिंदा भी जल गए। अभी तक 21 लोगों की मौत रिपोर्ट की गई है और 47 लोगों को बाहर निकाल लिया गया।