आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आईएसबीटी की जगह अलीगढ़ और हाथरस के लिए फाउंड्रीनगर सैटेलाइट बस स्टैंड से रोडवेज बस चलने लगी हैं, पहले दिन सात हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया। अनुभव करें साझा।
आगरा में अलीगढ़, हाथरस के लिए आईएसबीटी से रोडवेज बस चलतीं थीं, इन बसों के चलते आईएसबीटी से लेकर रामबाग चौराहे तक जाम लगता था। साथ ही यात्रियों को भी परेशानी होती थी। अलीगढ़ और हाथरस के यात्रियों के लिए फाउंड्री नगर बस स्टैंड को विकसित किया गया है। एक जून 2026 से आगरा से अलीगढ़ और हाथरस की बसें फाउंड्री नगर बस स्टैंड से चलने लगी हैं।
पहले दिन सात हजार से अधिक यात्रियों ने किया सफर
पहले दिन यानी एक जून को फाउंड्री नगर बस स्टैंड से आगरा से अलीगढ़ व हाथरस और अलीगढ़ व हाथरस से आगरा तक 7347 यात्रियों ने सफर किया। वहीं, फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस स्टैंड तक लोग आटो, ई रिक्शा और सिटी बसों से पहुंच रहे हैं। फाउंड्री नगर से शहर में आटो से आ रहे हैं।
पीपीपी मॉडल पर बन रहे बस स्टैंड
मंगलवार को अपर प्रबंध निदेशक डा विपिन कुमार मिश्रा द्वारा आगरा क्षेत्र का प्रातः निरीक्षण किया गया।जिसमें पीपीपी के अंतर्गत बनने वाले बस स्टेशनों जैसे कि ईदगाह बस स्टेशन, बिजलीघर बस स्टेशन, आईएसबीटी बस स्टेशन, सैटलाइट बस स्टेशन फाउंड्री नगर, एवं ताज डिपो, फोर्ट डिपो का निरीक्षण किया गया। ईदगाह बस स्टेशन पर तांतपुर मार्ग पर जाने वाली ईदगाह डिपो की बसं यूपी 78एल एन 3544 का एवं ग्वालियर मार्ग पर जाने वाली बस का अंदर से,साफ सफाई, बस की भौतिक दशा ,सीटों की दशा देखी, निर्धारित समय के अनुसार संचालन का फीडबैक यात्रियों एवं चालक से लिया गया।निरीक्षण के समय क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल,सेवा प्रबंधक प्रधान प्रबंधक तकनीकी तुलाराम वर्मा जी, सक्षेप्र ताज राजेश यादव, सक्षेप्र फोर्ट शशि रानी मौजूद रहे।