Wednesday , 3 June 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews

73

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में बारिश ने खोली पोल. नाले के ऊपर ​बनी बिल्डिंग में चल रहा था इंटर कॉलेज. दूसरे स्कूल में ट्रांसफर किए जाएंगे बच्चे…

आगरा में सोमवार—मंगलवार की आधी रात को आई बारिश ने बालूगंज में संचालित एक स्कूल और उसमें पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोली है. बालूगंज में संचालित वैनी सिंह वैदिक विद्यावती इंटर कॉलेज की बिल्डिंग नाले के ऊपर बनी हुई है. बारिश के कारण स्कूल से होकर गुजरने वाले इस नाले के आसपास भूमि कटाव और जलभराव हो गया था. इससे स्कूल की बिल्डिंग सहित आसपास स्थित कुछ घरों को भी क्षति पहुंची है.

डीएम ने किया निरीक्षण
बुधवार को डीएम मनीष बंसल ने मौके पर पहुंचकर यहां की स्थिति को देखा और मौजूद अधिकारियों से जानकारी लेकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय भवन अत्यंत पुराना एवं जर्जर अवस्था में है. भवन की संरचनात्मक स्थिति विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा के लिए उपयुक्त नहीं पाई गई. वर्तमान में विद्यालय में लगभग 20 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाना आवश्यक है.

दूसरे स्कूल में होंगे बच्चे ट्रांसफर
डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को शीघ्र ही किसी सुरक्षित एवं उपयुक्त निकटवर्ती विद्यालय में स्थानांतरित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी शिक्षा बाधित न हो तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना से बचा जा सके. उन्होंने अभी निर्देश दिए कि यदि विद्यालय दृष्टीकरण अवस्था में है तो नगर निगम द्वारा दृष्टि कारण की प्रक्रिया कराना सुनिश्चित करें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Arrested in Pradhan Son Murder Case in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, दुस्साहस आगरा में प्रधान पुत्र की कार में गोली मारकर...

बिगलीक्स

Delhi Malviya Nagar Fire: 21 died in Lemon Green restaurant, 47 rescued

नईदिल्लीलीक्स.. दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में आग से...

बिगलीक्स

Agra Live News: 7347 passengers travelled from Agra to Aligarh & Hathras Foundary Nagar Bus Stand Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आईएसबीटी की जगह अलीगढ़ और हाथरस के लिए...

error: Content is protected !!