आगरालीक्स…आगरा में घर के चबूतरे पर खड़ी ईको कार में लगी आग. भीषण लपटें उठीं. घर में थी केवल महिलाएं. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के रिठौरी गांव में एक घर के चबूतरे पर खड़ी ईको कार में अचानक आग लग गई. आग की लपटों में कुछ ही पलों में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. घर के अंदर उस समय केवल महिलाएं थी जो कि आग देखते ही चीख पुकार करने लगीं. ग्रामीणों ने किसी तरह महिलाओं को बाहर निकाला. फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन आग से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई. पास में रखा अनाज व भूसा भी जल गया. गाड़ी मालिक ओमवीर ने बताया कि बुधवार दोपहर को पड़ोसियों ने गाड़ी से धुआं किनलने और आग की लपटें उठती देखीं तो इसकी सूचना दी. घटना के समय घर में केवल महिलाएं थी. सूचना पर खेत में काम कर रहे ओमवीर वहां आ गए लेकिन आग की लपटों ने कार और आसपास के एरिया को चपेट में ले लिया था. ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफल न हो पाए. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.कार के साथ घर के बाहरी कमरे में रखा 6 क्विंटल गेहूं और चार क्विंटल सरसों और करीब एक बीघा का भूसा भी जल गया.