आगरालीक्स…आगरा के राज चौहान मर्डर केस में एक और आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार. एसएन स्टे गेस्ट हाउस मं चली थीं 18 राउंड गोलियां. राज चौहान को लगी थी सात गोलियां…
मूल रूप से बेदई और वर्तमान में यमुना पार में रह रहे 23 साल के राज चौहान की रंगबाजी में 23 जनवरी 2024 को एसएन स्टे गेस्ट हाउस में गोली मारकर हत्या कर दी थी, सनसनीखेज वारदात में 18 राउंड गोली चली थी और सात गोली राज चौहान के लगी थी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मंसूरी निवासी टेढ़ी बगिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था इसके बाद अन्य नौ आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा जा चुका है.एक और वांछित पुलिस ने किया अरेस्ट
इस मामले में थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने एक और वांछित को अरेस्ट किया है. पुलिस ने दीपक कुमार को केपी लॉज के सामने कचहरे रोड थाना कैंट प्रयागराज से अरेस्ट किया है. दीपक टेड़ी बगिया स्थित जगजीवन नगर की कॉलोनी कृष्णा बाग का रहने है.