Thursday , 30 July 2026
Home बिजनेस Agra Live News: Discussion between officials and traders on GST reforms and solutions…#agranews
बिजनेस

Agra Live News: Discussion between officials and traders on GST reforms and solutions…#agranews

224

आगरालीक्स…आगरा के व्यापारी बोले—सोने-चांदी के रेट बहुत बढ़ गये है, सरकार वैट की तरह कर की दर 1 प्रतिशत करें. जीएसटी सुधारों और समाधान पर अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुआ मंथन…

प्रदेश सरकार की ओर से 01 जून से 10 जून के मध्य "व्यापारी संवाद कार्यक्रम" आयोजित किया जा रहा है. इसी को लेकर बुधवार को आगरा के जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैम्बर्स आफ कॉमर्स हॉल में खण्ड-01, आगरा एवं खण्ड-05, आगरा के संयुक्त आयोजन में सर्राफा व्यापारियों का एक कार्यकम हुआ. अपर आयुक्त ग्रेड-2 (वि०अनु०शा०) अंजनी अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि राज्य कर विभाग व्यापारियों के बीच विश्वास का वातावरण बनाते हुए कर संग्रह बढ़ाने हेतु व्यापारियों को प्रेरित करने का कार्य करें। व्यापारी राष्ट्र के भामाशाह है और उनका योगदान उप्र को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने में महत्वपूर्ण है।

संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) रेंज-ए एके सिंह ने कहा कि विभाग हमेशा व्यापारियों के सहयोग के लिए उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे दूरभाष पर संपर्क करें तथा कार्यालय आकर भी अपनी समस्या का निदान करा सकते है। उन्होंने छोटे व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन लेने एवं समाधान योजना अपनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं आज रखी गयी है उनका सक्षम स्तर से समाधान कराया जायेगा। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त श्रीमती सांची रस्तोगी एवं श्री अवन कुमार ने रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाईलिंग, तत्काल रजिस्ट्रेशन की नयी व्यवस्था, समाधान योजना, ई-मेल, मोबाइल नंम्बर के अपडेशन की व्यवस्था पर प्रेजेन्टेशन दिया। कार्यक्रम में उपायुक्त अखण्ड प्रताप सिंह एवं मृत्युंजय सिंह ने जीएसटी सुधारों के विषय में व्यापारियों को अवगत कराया गया एवं व्यापारियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जवाब दिया गया।

आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि अगर व्यापारी की आईटीसी शेष बची है तो फिर उससे कैश टैक्स जमा न कराया जाए। साथ ही उन्होंने व्यापारियों की तरफ से मांग रखी कि सोने-चांदी के रेट बहुत बढ़ गये है, अतः सरकार वैट की तरह कर की दर 1 प्रतिशत कर दी जाए। आगरा सर्राफ मैन्युफैक्चर्स एसोसिशन के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने सर्राफा व्यापारियों के बैंक सीसी लिमिट से संबंधित समस्या सामने रखी जिसका उपस्थित अधिकारियों द्वारा तत्काल समाधान किया गया। कार्यक्रम में देवेन्द्र गोयल महामंत्री आगरा सर्राफ एसोसिशन, विमल फतेहपुरिया उपाध्यक्ष, मनोज कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र, बृजेश गुप्ता, पवन दौनेरिया व हरेन्द्र कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहें तथा विभाग की इस पहल की प्रशंसा कि एवं व्यापारियों की बातों को रखा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra: MES Builders launch a phased agitation over rule changes and the resolution of issues…#agranews

आगरालीक्स…तकनीक नई और नियम पुराने. आगरा में एमईएस बिल्डर्स का देशव्यापी बिगुल....

बिजनेस

Lucknow Chapter of Wedding Industries Association Announced…#upnews

आगरालीक्स…यूपी में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लए जुटे इवेंट प्लानर्स,...

बिजनेस

Agra News: Agra entrepreneurs met Chief Minister Yogi Adityanath…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में पर्यटन के नए विकल्प के रूप में आएगा...

बिजनेस

Agra entrepreneurs honored at ‘India Export Summit 2026’

आगरालीक्स…आगरा के उद्यमियों को ‘भारत एक्सपोर्ट समिट 2026’ में मिला सम्मान. यूपी...

error: Content is protected !!