आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि उपाध्याय के ट्रांसफर. छह नये अधिकारियों को आगरा में मिला चार्ज
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव हुआ है. गुरुवार को शासन ने बड़ी संख्या में पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. वहीं आगरा के भी कई अधिकारियों के तबादले हैं. एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी, एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा, एसीपी छत्ता शेष मणि उपाध्याय का ट्रांसफर किया गया है. वहीं आगरा में छह अधिकारियों को चार्ज मिला है.इनके हुए तबादले
एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी का तबादला आगरा से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट किया गया है.
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय को एडीजी वाराणसी जोन का स्टाफ आफिसर बनाया गया है.
एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा को बागपत में डिप्टी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मुजफ्फरनगर से यतेंद्र सिंह नागर को एसीपी आगरा बनाया गया है.
मथुरा पुलिस उपाधीक्षक श्वेता वर्मा को एसीपी आगरा बनाया गया है
पीलीभीत से राजीव रंजन को आगरा कमिश्नरेट में एसीपी बनाया गया है.
पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर पूर्णिमा सिंह को सहायक सेनानायक पीएसी आगरा भेजा गया है.
डॉ. अतुल अंजान को वाराणसी से आगरा भेजा गया है.
अयोध्या एलआईयू पुलिस उपाधीक्षक विवेक वाष्र्णेय को मंडलाधिकारी आगरा बनाया गया है.