आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम से बदल गया है मौसम. दोपहर में दिल्ली और शाम को मथुरा के कई क्षेत्रों में हुई है बारिश…तेज आंधी चली
सुबह से भीषण गर्मी का सामना कर रहे आगरावासियों को शाम होते ही राहत मिली है. आगरा का मौसम गुरुवार शाम से अचानक बदल गया है. हवाएं चलने लगी थी. लेकिन रात को 9 बजे अचानक तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं. ऐसे में लोगों के मन में आशंका है कि तीन दिन पहले रात को जो तेज बारिश आगरा में हुई थी, कहीं आज रात को वैसी ही बारिश तो नहीं होगी.दिल्ली में प्री मानसून की बारिश
गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में इसका असर देखा गया. दोपहर को बादलों का डेरा लग गया और अंधेरा छा गया. इसके बाद तेज बारिश हुई. आंधी के बाद कई पेड़ टूटकर कारों पर गिर गए. सड़कों पर पानी भर गया. मौसम विभाग के अनुसार मानसून डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेगा. वहीं मथुरा के मांट सहित कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है.