Sunday , 12 July 2026
Home एजुकेशन Agra Live News: Eshan College students develop AI-based security and monitoring platform…#agranews
एजुकेशन

Agra Live News: Eshan College students develop AI-based security and monitoring platform…#agranews

162

आगरालीक्स…आगरा में ईशान कॉलेज के छात्रों ने एआई आधारित सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म किया विकसित, छात्र को IIT हैदराबाद से मिला इंटर्नशिप ऑफर

ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के कंप्यूटर साइंस & इंजीनियरिंग के छात्र नैतिक शर्मा, परास पालावत और पीयूष वर्मा ने AI आधारित रेलवे संचालन हेतु एडवांस सेफ्टी एंड मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म" विकसित किया है। यह अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) और जेनेटिक एल्गोरिद्म आधारित तकनीकों का उपयोग कर भविष्य रेलवे संचालन की निगरानी तथा संभावित दुर्घटनाओं की पूर्व पहचान कर उन्हें रोकने में सहायता प्रदान कर सकेगा। इसके माध्यम से रेलवे की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ परिचालन दक्षता में भी उल्लेखनीय सुधार किया जा सकेगा।

छात्रों द्वारा विकसित इस नवाचार ने शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया है। इसी परियोजना से प्रभावित होकर ईशान कॉलेज के छात्र पराश पलवात को IIT हैदराबाद के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की ओर से इस पर प्रोटोटाइप डेवेलप करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है और छात्रों की तकनीकी प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। कॉलेज के मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमति मंजरी अग्रवाल ने कहा कि "ईशान कॉलेज हमेशा से नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। छात्रों द्वारा विकसित यह परियोजना न केवल उनकी रचनात्मक सोच को दर्शाती है बल्कि समाज और राष्ट्र की आवश्यकताओं के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी प्रदर्शित करती है। पराश पलवात की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।" कॉलेज परिवार ने पराश पलवात एवं परियोजना से जुड़े छात्रों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: The 92nd convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra, will be held on August 3…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर ​विवि का 92वां दीक्षांत समारोह इस बार...

एजुकेशन

Agra News: 7 new job-oriented courses launched at DBRA University, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ​विवि में शुरू हुए 7 नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम. 60—60 सीटें....

एजुकेशन

Agra News: Agra’s St. Peter’s celebrated its foundation day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स ने मनाया स्थापना दिवस. 1846 में आज ही...

एजुकेशन

Admission process for the new academic session is underway at Smt. BD Jain Girls’ PG College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में नए सत्र के...

error: Content is protected !!