आगरालीक्स युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा आगरा का युवक चौथी मंजिल से कूदा, मौत
आगरा के बाह के गांव मनोना का रहने वाला 19 साल का विशाल ग्ररुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र के भांगरोल में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विशास ने भांगरौल में किराए पर कमरा लिया था और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह जिस युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था उसे उसने अपनी पत्नी बताकर किराए पर कमार लिया था। ( Agra Live News: 19 year old jump from 4th Floor, died )
परिवार को लिव इन रिलेशनशिप में रहने की पता चलने पर तनाव में था विशाल
विशाल भांगरोल में युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था, पिछले दिनों विशाल और युवती के परिजनों को दोनों के लिव इन में रहने की पता चल गई थी इसके बाद से विशाल तनाव में रह रहा था।
चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
विशाल लिव में में रह रहा था यह उसके परिजनों को पता चल गया था। शनिवार को विशाल चौथी मंजिल से कूद गया उसे डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। विशाल के परिजनों को जानकारी होने पर वे गुरुग्राम पहुंच गए और विशाल का शव आगरा ले आया, रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।