आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आनलाइन फ्राड होते ही 1930 पर शिकायत कर दी, एकाउंट से कटे 94 हजार रुपये में से 90 हजार वापस आ गए। जानें कैसे करें शिकायत और कैसे बचें। ( Agra Live News: Rs 90000 return to account from Cyber criminals )
आगरा के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत पंकज गोयल का बेटा आठ मई को मोबाइल देख रहा था, इसी दौरान उसने एलपीजी सिलिंडर के वजन नापने वाली मशीन का विज्ञापन देखा, कीमत 500 रुपये थी तो उसने आर्डर देने के लिए क्लिक किया। इससे मोबाइल पर ई वॉलेट खुल गया, इसमें एक लिंक था जैसे ही लिंक क्लिक किया, फोनपे से 94 हजार रुपये कट गए, उसने पिता पंकज गोयल को पूरी घटना बताई।
90 हजार रुपये वापस मिले
डीसीपी क्राइम आदित्य सिंह का मीडिया से कहना है कि एकाउंट से पैसे ट्रांसफर होते ही पंकज गोयल ने 1930 पर कॉल कर दी, साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई, खातों से लेनदेन की जानकारी की, रुपये जिन कंपनियों को ट्रांसफर किए गए उनसे संपर्क किया गया और उन्हें होल्ड करा दिया गया। इस तरह साइबर सेल ने 94 में से 90 हजार रुपये पंकज गोयल के एकाउंट में ट्रांसफर करा दिए हैं।
ये करें
साइबर फ्राड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और पूरी जानकारी दें, बैंक एकाउंट नंबर सहित अन्य ब्योरा भी बताएं
आनलाइन सामान रखीदने के लिए कंपनी की आफिशियल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें
किसी को भी अपना ओटीपी सहित अन्य बैंक की डिटेल ना दें
कोई लिंक जिसके बारे में जानकारी नहीं है और एपीके फाइल बिना सत्यापन ना खोलें