Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स 5.5 magnitude earthquake strike, Tremors felt in Delhi NCR
बिगलीक्स

5.5 magnitude earthquake strike, Tremors felt in Delhi NCR

118

आगरालीक्स …उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए, दिल्ली एनसीआर में कई जगह पर भूकंप के झटके लगे हैं, आगरा में भूकंप के झटकों की कोई अधिकारी सूचना नहीं है।
बुधवार रात को 8 बजकर 52 मिनट में 5-10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के देहरादून के पास बताया जा रहा है। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। झटके के बाद लोग घर से बाहर निकलते दिखाई दिए।
दिल्ली-एनसीआर में झटके
दिल्ली, एनसीआर सहित कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, नई टिहरी ,देहरादून हरिद्वार समेत राज्य में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर निकल गए।
भूकंप से कोई जनहानि नहीं
मीडिया से रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल का कहना है कि बुधवार रात को जिले में रात 8.51 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिएक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई है। केदारनाथ में भी भूकंप के झटकों से भवन कांप उठे। अभी जिले में कई किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
2 जून 2017 को दिल्ली एनसीआर में भूकंप
सुबह गहरी नींद में सोए हुए थे, उस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए, दिल्ली, एनसीआर से लेकर आगरा भूकंप के झटके आए हैं। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 बताई जा रही है और हरियाणा के रोहतक में भूकंप का केंद्र था।
शुक्रवार की सुबह 4.27 बजे भूकंप के झटके लगे, राजधानी से सटे हरियाणा के रोहतक जिले में आए भूकंप ने आसपास के इलाकों को हिला दिया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 थी और इसका केंद्र रोहतक जिले के खरखोदा नामक स्थान पर 22 किलोमीटर गहराई में था।
अभी तक यूपी के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है। रोहतक में जब अचानक पंखे, खिड़की-दरवाजे हिलने लगे तो लोग घबरा गए। वे घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर इस भूकंप के बारे में पुष्टि करनी चाही तो कुछ ने अपने अनुभव साझा किए।

27 अक्टूबर 2015 में आगरा में महसूस हुए भूकंप के झटके
आगरा में सोमवार दोपहर में अचानक युवक और युवतियां भागने लगे, वे संजय प्लेस की मल्टी स्टोरी बिल्डिंगों से बाहर निकल आए, साथ ही शहर की तमाम बहुमंजिला भवन खाली हो गए। ताजमहल पर भी अफरा तफरी मच गई। इसके साथ ही शहर में भूकंप आने की खबर तेजी से फैल गई, कुछ इलाकों में लोगों को भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए तो उन्होंने इसे अपफवाह समझा, लेकिन शाम होते होते पाकिस्तान में भूकंप से 100 से ज्यादा लोगों के मरने की खबरें आने लगी। इसके साथ ही दिल्ली और आगरा सहित उत्तर भारत में 4 4 रिएक्टर स्कैल पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में फैजाबाद के पास था। इसकी तीव्रता 7.7 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 200 किलोमीटर था। अभी और भूकंप के झटके आ सकते हैं।
सोमवार दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के महसूस हुए। झटको से डर कर सब लोग बाहर की और भागे। संजय प्लेस के अधिकांश ऑफिस खाली हो गए। लोग सड़को पर आ गए। करीब 7 सेकंड के लिए झटके महसूस किये गए है।

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman reach police station after boy friend refuse to marry

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से...

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR lodge against Hydra driver in Raja Ki Mandi accident case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में राजा मंडी चौराहे पर मेट्रो के काम में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Patient & four other stuck in Hospital Lift in Agra, Rescued

आगरालीक्स ,,Agra News”आगरा के हॉस्पिटल में लिफ्ट में एक घंटे फंसे रहे...

error: Content is protected !!