Monday , 9 November 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Young man and woman jump into the Yamuna from Jawahar Bridge in Agra; rescued by divers…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: Young man and woman jump into the Yamuna from Jawahar Bridge in Agra; rescued by divers…#agranews

277

आगरालीक्स…आगरा के जवाहरपुल पर पहुंचा प्रेमी जोड़ा. इधर—उधर देखा और हाथ पकड़कर यमुना में लगा दी छलांग. युवक—युवती को यमुना में कूदते देख मच गया हड़कंप…

आगरा में हाइवे पर जवाहरपुल पर एक युवक और युवती ने हाथ पकड़कर यमुना में छलांग लगा दी. गुरुवार शाम को दोनों जवाहरपुल पर पहुंचे. दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था. थोड़ी देर रेलिंग के पास खड़े रहे. इधर—उधर देखा और फिर रेलिंग पार करके एक दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में छलांग लगा दी. युवक—युवती को यमुना में कूदता देख वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया और शोर मचाना शुरू कर दिया.

गोताखोरों ने बचाई जान
नदी में गिरने के बाद युवक और युवती डूबने लगे. इधर पुल से उठे शोर को सुनकर यमुना किनारे बैठे गोताखोर सक्रिय हो गए. उन्होंने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. समय रहते गोताखोरों के प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया और दोनों की जान बच गई.

घर से गायब थी युवती
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दोनों युवक युवती को अपने संरक्षण में लिया और थाने ले आई. पुलिस के अनुसार परिजनों ने युवती की एक दिन पहले ही ट्रांस यमुना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. वहीं युवक खंदौली का रहने वाला बताया गया है. प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी समाने आई है. युवती के शादीशुदा होने की बात कही जा रही है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 8th November 2026

आगरालीक्स आगरा का 8 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ अयोध्या के वैभव...

error: Content is protected !!