Saturday , 13 June 2026
Home आगरा Agra Live News: Wedding celebration held with devotion at Mathuradhish Temple…#agranews
आगरा

Agra Live News: Wedding celebration held with devotion at Mathuradhish Temple…#agranews

64

आगरालीक्स…आगरा में बैंडबाजों संग बारात लेकर तुलसा जी को ब्याहने पहुंचे श्रीमथुराधीश जी महाराज. प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में भक्तिभाव से हुआ मथुराधीश का विवाह उत्सव

गर्भ गृह से निकलकर दूल्हा बने श्रीमथुराधीश जी महाराज बैंडबाजों संग तुलसा जी को ब्याहने पहुंचे तो हर तरफ हरि नारायण के जयकारे गूंजने लगे। दूल्हे संग बारातियों का स्वागत पुष्प वर्षा व तिलक कर किया गया। वहीं दुल्हन बनी तुलसा जी ने जब ठाकुर मथुराधीश संग सात फेरे लिए तो मंगल गीत की स्वरलहरियां मंदिर परिसर में ढोलक और मंजीरों संग बिखर गईं। पुरुषोत्तम मास में यमुना किनारा स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में भक्ति भाव के साथ श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज व तुलसा जी का विवाह उत्सव सम्पन्न हुआ।

मंदिर परिसर देश के विभिन्न राज्यों से मंगाए गए सतरंगी फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। विवाह उत्सव की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और विशेष पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात मथुराधीश जी महाराज की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें भक्तगण नृत्य करते एवं जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। बारात के मंदिर परिसर पहुंचने पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार बारात का स्वागत किया गया। विवाह मंडप में आचार्यों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रों साथ विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। विवाह के दौरान “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय, जुगल श्रोत्रिय, वर पक्ष से संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, उत्कर्ष अभिनव, गौरांग अग्रवाल और वधु पक्षः तपस्या शर्मा, विशाखा श्रोत्रिय, आव्या, ओजस्वी भारद्वाज, संजू भारद्वाज, पल्लवी, शशि, मंजरी, अपाला आदि उपस्थित थीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Achievements of the Central Government highlighted at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर...

आगरा

Agra Live News: ‘Chhoti Diwali’ celebrated at Shri Mathuradhish Temple in observance of Purushottam Maas…#agranews

आगरालीक्स..आगरा के श्री मथुराधीश मंदिर में पुरुषोत्तम मास को लेकर मनी छोटी...

आगरा

Agra Live News: DM inspects arrangements for Defence Minister’s program in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे महाराणा प्रताप की प्रतिमा का...

आगरा

Agra Live News: ‘Shahi Khichdi’ offered as ‘Rajbhog’ to Thakur Ji at Agra’s Shri Premnidhi Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री प्रेमनिधि मंदिर में शाही खिचड़ी के राजभोग से रीझे...

error: Content is protected !!