आगरालीक्स…14 जून को आगरा आ रहे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. ढाई घंटे रहेंगे आगरा में. महाराणा प्रताप की प्रतिमा का करेंगे अनावरण. जनसभा भी करेंगे..जानें पूरा कार्यक्रम
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 जून को आगरा आ रहे हैं. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शमसाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक स्कूल में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. वे यहां ढाई घंटे करीब रहेंगे. प्रशासन की ओर से उनके आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और उनके आगमन का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से प्लेन द्वारा आगरा के खेरिया एयरपोर्ट दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेंगे. यहां से वे सीधे शमसाबाद के लिए रवाना होंगे. दो बजकर 55 मिनट पर वह शमसाबाद पहुंच जाएंगे. इसके बाद शमसाबाद रोड स्थिल सलोनी आयल मिल के सामने बनी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. यहां से वे शमसाबाद के एपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. साढ़े चार बजे वह यहां से सीधे खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. शाम 4 बजकर 55 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने के पांच मिनट बाद वे पालम एयरपोर्ट दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.