आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर में चोरी की जांच अधिकारी करेंगे, जो प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रहे वे नवंबर में विधानसभा चुनाव कैसे करा पाएंगे। ख्वाब विश्व गुरु का दिखा रहे हैं और नीट का पेपर चोरी होने से नहीं रोक पा रहे हैं।
आगरा के आईटीसी मुगल में विजन इंडिया कार्यक्रम में राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के आरोप पर जांच के लिए गठित की गई एसआईटी पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर में चोरी की जांच अधिकारी करेंगे, इससे अधिक दुर्भाग्य कुछ और नहीं हो सकता। प्रभु श्रीराम के चढ़ावे में कोई बात हुई थी तो कैमरे बंद कर आपस में बात कर लीजिए, कैमरा बंक करके आंख बंद करके जो चढ़ावा चोरी हुआ है उसे वापस कर दो, प्रभु श्रीराम कुछ नहीं बोलेंगे।
प्रधानी के चुनाव नहीं करा पाए, नवंबर में कैसे चुनाव करांएगे
अखिलेश यादव ने कहा कि जो प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रहे हैं वे नवंबर में विधानसभा चुनाव कैसे करा पाएंगे, ये लोगों को उलझा रहे हैं जिससे समाजवादियों की रणनीति को जान लें, हम अपनी रणनीति नहीं बताने वाले हैं, यूपी के विकास का रास्ता समाजवादी ही निकालेंगे। भाजपा के आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी को लेकर कहा कि इतने बड़े नेता को कौन सा विभाग दे मिला, सूक्ष्म, वह भी तब जब उसमें कोई बजट नहीं हैं, भूपेंद्र चौधरी सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि विश्व गुरु बनने का ख्वाब देखने वाले नीट पेपर लीक होने से नहीं रोक सके हैं। अपने बच्चों को सफलता दिलाने के लिए पेपर लीक कराया गया, बोले क्या एयरफोर्स का काम पेपर लेकर जाना है, बोले प्रधानमंत्री ने अपना विमान ईरान में उतार दिया होता तो देश को महंगाई और गैस की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
पेठा को दिलाएंगे पहचान, एसएन एम्स की तरह बनेगा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर आगरा के पेठा को मैकडोनाल्ड और पिज्जा हट की तरह पहचान दिलाएंगे।आले से उत्पाद बनेंगे और खराब आले से वाइन और वोदका बनेगी, सुप्रीम कोर्ट में आगरा के उद्योग के लिए पैरवी करने को देश के सबसे बड़े वकील को खड़ा किया जाएगा, सैफई की तरह से एसएन को एम्स बनाने के साथ डॉक्टरों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।