आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर दिखाए तेवर. धूप और उमस ने किया बेहाल. बारिश के बन रहे आसार…जानें आज का तापमान
आगरा में गर्मी ने एक बार फिर से अपने तेवर दिखाए हैं. रविवार को सुबह से निकली धूप और उमस ने लोगों को पूरे दिन बेहाल कर दिया. पसीना बंद होने का नाम नहीं ले रहा था. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा. यह समान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है.मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसर बन रहे हैं. आज और कल बारिाश् हो सकती है. इसके बाद दो दिन मौसम साफ रहेगा और उसके बाद फिर से बारिश का क्रम शुरू होगा. यूपी में इस समय प्री मानसून की बारिश हो रही है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 14/06/26) 38.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/06/26) 24.8
Departure from Normal(oC) -3.2