आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में 13 साल के बच्चे के बच्चे की बेरहमी से मौत. चेहरे को ईंट से कुचलकर रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में फेंका…कातिल की तलाश में पुलिस
आगरा में 13 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या की घटना सामने आई है. किरावली के अभुआपुरा मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में 13 साल के बच्चा गंभीर रूप से घायल हालत में मिला. उसके चेहरे को बुरी तरह से ईंटों से मारा गया था. पुलिस जब पहुंची तो बच्चा घायल था और उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृत बच्चे की पहचान 13 वर्षीय प्रिंस उर्फ गुल्लू पुत्र बच्चू सिंह निवासी अभुआपुरा के रूप में हुई है. झाड़ियों में मिला बुरी तरह से घायल प्रिंसरविवार दोपहर करीब सवा दो बजे डब्ल्यू कॉलोनी के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे. इन बच्चों की नजर पास से गुजर रही रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में पड़ी. यहां एक बच्चा घायल हालत में था. लोगों ने देखा तो वो खून से सना हुआ थ्ज्ञा और उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे. सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई. पुलिस ने घायल बच्चे को उपचार के लिए आगरा भेजा. लेकिन यहां उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला किसी रंजिश अथवा आपसी विवाद में किए गए जानलेवा हमले का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.