Sunday , 14 June 2026
Home पॉलिटिक्स Agra Live News: Defence Minister Rajnath Singh unveiled the statue of the valiant Maharana Pratap in Agra…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra Live News: Defence Minister Rajnath Singh unveiled the statue of the valiant Maharana Pratap in Agra…#agranews

24

आगरालीक्स…आगरा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण. जनसभा में बोले—आज भारत बोलता है तो पूरा विश्व सुनता है. अशांति, आतंकवाद फैलाने वालों को शांत करना जानते हैं…

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आगरा के शमसाबाद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया. उन्होंने कहा कि शमसाबाद में लंबे समय के अंतराल के बाद में आया हूं. आप सबके स्वागत, स्नेह से अभिभूत हूं. मुझे हिंदुस्तान में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है, महाराणा प्रताप हिंदुस्तान में अद्वितीय संघर्ष के प्रतीक हैं ,जो किसी भी कीमत पर अपने मान सम्मान और मूल्यों के साथ समझौता नहीं कर सकते थे. आप या कल्पना करिए कई बार समझौता करने की कोशिश की, महाराणा प्रताप चाहते तो अकबर के साथ समझौता कर लेते और अपने आलीशान महल में बहुत-बहुत आनंद से अपनी जिंदगी काट सकते थे, लेकिन महलों का बिस्तर छोड़कर पहाड़ों में पत्थरों पर सोना उन्होंने मंजूर किया. उन्होंने भारत की मिट्टी की रक्षा के लिए,मिट्टी को दुश्मनों के खून से लाल कर दिया था. महाराणा प्रताप को जो सम्मान मिलना चाहिए वो नहीं मिला, हमारे देश की माताएं बहनें अपने बच्चों को आज भी महाराणा प्रताप की कहानी सुनाती हैं. महाराणा प्रताप जी के पूरे जीवन से शिक्षा मिलती है कि आजादी की कोई कीमत नहीं हुआ करती, देश और देश के लोगों के आत्म सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता.

भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है
जनसभा में उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता था, लेकिन जितनी गंभीरता दी जानी चाहिए, उतनी गंभीरता नहीं दी जाती थी. आज हमारा भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है उसे पूरा विश्व सुनता है. मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं 2014 के पहले आए दिन आतंकवाद की घटनाएं हुआ करती थी,कांग्रेस के नेता कहते थे कभी-कभी एक-दो इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि किस प्रकार की कार्यवाही की थी आप सबने देखा. पाकिस्तान की आतंकवादी घटनाओं से प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु नदी समझौता को सस्पेंड कर दिया है हमारे देश का पानी पाकिस्तान नहीं जा सकता है, उन्होंने कहा कि अशांति, आतंकवाद फैलाने वालों को हमेशा के लिए शांत करना भी हम जानते हैं.

कभी सोचा था—नक्सलवाद से मुक्ति् मिलेगी
राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्षों तक नक्सलवादियों का तांडव हिंदुस्तान ने देखा, बड़ी संख्या में हमारे सुरक्षा व पुलिस के जवानों पर हमले हुए,जवानों ने अपनी शहादत दी है. हम राजनीति करते हैं तो केवल सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते, हम लोग राजनीति करते हैं तो देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं. जाति की राजनीति नहीं करते,इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करने वाले लोग है,कोई किसी भी जाति का होगा,चाहे कोई किसी धर्म का. आयुष्मान भारत कार्ड सभी को दिया है. उद्योग ,फैक्ट्री लगती है तो उसमें सभी को रोजगार मिलता है. सरकार हर व्यक्ति का जीवन बेहतर कर रही है. गांव गांव तक जल की व्यवस्था की है, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी को घर मिले हैं, तुष्टिकरण की राजनीति का काम नहीं करते हैं. महाराणा प्रताप के आदर्शों पर सरकार चलने की कोशिश कर रही है , मोदी जी कामगारों का सम्मान करते हैं, जो आम जनता का सम्मान नहीं करते उन्हें जनता का समर्थन खोते हुए भी आपने देखा होगा, और आपको पता है राजनीति में कुछ समय के बाद अक्सर नेताओं को जनता पसंद करना बंद कर देती है लेकिन मोदी जी की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Live NewsL MP Rajkumar Chahar interacted with the people in Agra’s Kiraoli and Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली और फतेहपुर सीकरी में सांसद राजकुमार चाहर ने किया...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Akhilesh Yadav in Agra to oversee preparations for the 2027 UP Assembly elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर पहुंचे सपा सुप्रीमो...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: SP President Akhilesh Yadav in Agra on 13th and 14th June 2026…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो...

agraleaksपॉलिटिक्स

Defense Minister Rajnath Singh is arriving in Agra. The administration and BJP leaders are busy making preparations

आगरालीक्स…आगरा आ रहे हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. तैयारियों में जुटा प्रशासन और...

error: Content is protected !!