आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने किया योग. राष्ट्रीय सर्जन्स सप्ताह के तहत कृष्णा इंद्रप्रस्थ सोसाइटी में योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
राष्ट्रीय सर्जन्स सप्ताह 2026 के अंतर्गत रविवार को कृष्णा इंद्रप्रस्थ सोसाइटी में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जगत पाल सिंह रहे। योग सत्र का संचालन एवं मार्गदर्शन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक श्रीमती कल्पना कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया। उनके विशेष सहयोग एवं समर्पण से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ आगरा (ASA) के अध्यक्ष डॉ. अमित श्रीवास्तव, सचिव डॉ. जगतपाल सिंह, एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. एचएल राजपूत, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. भुवनेश शर्मा, डॉ. विनीत वर्मा सहित अनेक चिकित्सकों एवं सोसाइटी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित चिकित्सकों ने नियमित योग को तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फलाने की जिम्मेदारी ली ।