आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में तहसील सदर के अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक आज से हड़ताल पर रहेंगे। इससे तहसील सदर के पांच रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामे नहीं होंगे।
ई पंजीकरण की व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के सामने संकट खड़ा होने जा रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि ई पंजीकरण की व्यवस्था लागू होने से सालों से तहसील में रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार करा रहे अधिवक्ता व दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों को घर चलाना मुश्किल हो जाएगा। अधिवक्ताओं की एसोसिएशन ने मंगलवार से सदर तहसील में अनिश्चिकालीन धरना देने और हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है इससे बैनामे नहीं हो सकेंगे। अधिवक्ता बाह, किरावली और खेरागढ़ में भी काम ठप रखेंगे।