आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 135 करोड़ की लागत से बने फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स में 200 इंडस्ट्री स्थापित होंगे, पांच एकड़ में फाउंड्री नगर में तैयार किए गए फ्लैटेड फैक्ट्री का मंगलवार को डीएम मनीष बंसल ने निरीक्षण किया।
आगरा के फाउंड्री नगर में तीन मंजिला फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स तैयार किया गया है, प्लग एंड प्ले मॉडल यानी इंडस्ट्री को इन्फ्रास्ट्रक्चर मिलेगा, उन्हें आकर अपना काम शुरू करना है। फ्लैटेड फैक्ट्री में 200 व्हाइट कैटेगरी की इंडस्ट्री स्थापित होंगी।