लखनऊलीक्स …UP News: सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी में बदलाव किया गया है, जानें अब कब से कब तक होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश।
उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव किया गया है। अभी तक 20 मई से 15 जून तक अवकाश रहता है लेकिन गर्मी के चलते अवकाश बढ़ाना पड़ता है। अब हर साल 20 मई से 24 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा, 25 जून से स्कूल नियमित खुलेंगे।
22 जून से स्कूल में पहुंचेंगे शिक्षक
वहीं, शिक्षक 22 जून से स्कूल पहुंचेंगे और व्यवस्थाएं देखेंगे, 22 से 24 जून तक शिक्षक लेसन प्लान, मिड डे मील, प्रबंध समिति की बैठक सहित अन्य तैयारियों को पूरा करेंगे।