आगरालीक्स …17 जून बुधवार को चार राशियों के लिए बहुत अच्छा दिन, बच्चों के करियर की खुशखबरी मिलेगी।
मेष राशि – आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है, जिसके लिये ओवरटाइम करना पड़ सकता है। किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी। माता आज बच्चों को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। ( 17th June 2026 Zodiac sign, Rashiphal)
मिथुन राशि - आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाओं से फायदे मिलेंगे। दोस्तों से बात करके समय अच्छा बीतेगा। परिवारिक मामलों में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। बैंक में कार्यरत लोगों का काम जल्दी पूरा होगा। लवमेट साथ समय बिताएंगे।
कर्क राशि - आज दिन खुशियां लेकर आया है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं, लेकिन पहले बड़ों की सलाह लें। पारिवारिक मामलों में समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शाम भाई-बहनों के साथ मस्ती में बीतेगी। जीवनसाथी नन्हे मेहमान की खुशखबरी दे सकते हैं।
सिंह राशि - आज ध्यान पूरी तरह काम में सुधार पर रहेगा। सकारात्मक सोच का सही दिशा में फायदा मिलेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वे सोशल मीडिया से सीखेंगे। घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ सकती है। आज महिलाएं घर के कार्यों से राहत महसूस करेंगी। बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे।
कन्या राशि - आज दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोस्ती सोच-समझकर करें. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता बिजनेस में समर्थन देंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नवविवाहितों को घूमने का मौका मिल सकता है। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें।तुला राशि - आज दिन फायदेमंद रहेगा। पहले किए गए छोटे कार्यों से भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। छोटी सफलताएं लगातार मिलती रहेंगी। ऑफिस के काम करते समय फोकस बनाए रखें। जिम्मेदारी को समझदारी से निभाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलरों को फायदा होगा और रुका पैसा मिलेगा।
वृश्चिक राशि - बच्चों को करियर में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बड़ों की बात ध्यान से सुनें , फायदा होगा। युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। कारोबार में तरक्की के आसार हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को पुराने कार्यों से प्रशंसा मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो बढ़िया समय है।
धनु राशि - दिन बेहतरीन रहेगा। करियर बेहतर बनाने की मेहनत रंग लाएगी। संतान की सफलता से घर में खुशी बढ़ेगी। शाम साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे अपनी माता की मदद करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर राशि - कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में शांत रहें. परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। भाई काम में मदद मांग सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेडिकल छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। जरूरी कागजों का ध्यान रखें। सेहत की वजह से कोई काम रुक सकता है।
कुंभ राशि - ऑफिस में सहकर्मी व सीनियर आपकी परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे। पिता के भरोसे सौंपे गए कार्य अच्छी तरह निभाएंगे। फर्नीचर व्यापारियों को बड़ा फायदा होगा। परिवार में सब आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे किसी खिलौने के लिए जिद कर सकते हैं।
मीन राशि - आप खुद को बदली भूमिका में महसूस करेंगे। जिम ट्रेनरों को अच्छे ग्राहक मिलेंगे। व्यावसायिक कौशल बढ़ेगा और करियर में आगे बढ़ेंगे। पद और आय बढ़ने के मौके बनेंगे। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - अलीगढ के श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा 8272809774