आगरालीक्स…आगरा में परिचित ने व्यापारी से 48.73 लाख की चांदी खरीदने के बाद नहीं किया भुगतान. धमकी भी दी. मुकदमा दर्ज
आगरा के एक चांदी व्यापारी ने परिचित पर 48.73 लाख रुपये की चांदी खरीदने के बाद भुगतान न करने का आरोप लगाया है. पीड़ित व्यापारी ने कहा कि तगादा करने पर आरोपी टहलाता रहा और बाद में बेटे के अपहरया करने और जान से मारने की ध्माकी देने लगा. इससे परिवार में दहशत है. पीड़ित ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है.जानें क्या है मामला
मामला नमक की मंडी से जुड़े एक चांदी व्यापारी से जुड़ा है. उनके अपने एक परिचित से लंबे समय से व्यापारिक संबंध थे. दर्ज मुकदमे में व्यापारी ने बताया कि पिछले साल परिचित ने उनसे 98 किलो की चांदी ली. विश्वास में आकर उन्होंने माल सप्लाई कर दिया. परिचित पर इसका 48.73 लाख रुपये बकाया था. कई बार तगादा किया गया लेकिन वह जल्द भुगतान करने की बात कहकर टालता रहा. बाद में उसने भुगतान करने से साफ इंकार कर दिया है. आरोप है कि अब गाली गलौज देकर बेटे के अपहरण और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. इसके बाद पीड़ित ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. मामले की जांच की जा रही है.