आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है, जानें
आगरा के एत्मादपुर में 30 जून को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। वे 30 जून को आगरा आ सकते हैं, प्रतिमा स्थापना के साथ ही सीएम योगी जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। ( Agra Live News: CM Yogi may visit Agra for Installation programe of Lokmata Ahilyabai Holkar statue in Etmadpur Agra)
सीएम योगी के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष भी हो सकते हैं शामिल
30 जून को एत्मादपुर में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हो सकते हैं उन्होंने भी कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है। इसे देखते हुए एत्मादपुर में तैयारी शुरू कर दी गई हैं, डीएम मनीष बंसल ने एत्मादपुर के मॉडल स्कूल, जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।