Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Shocking News: 96 packets of gold missing from a Bank of India locker in Firozabad…#firozabadnews
बिगलीक्स

Shocking News: 96 packets of gold missing from a Bank of India locker in Firozabad…#firozabadnews

217

आगरालीक्स…क्या आपका गिरवी रखा सोना बैंक में है सेफ, फिरोजाबाद में बैंक आफ इंडिया के लॉकर से सोने के 96 पैकेट गायब. पुलिस ने ब्रांच मैनेजर सहित तीन को लिया हिरासत में. देखें वीडियो

फिरोजाबाद में बैंक आफ इंडिया की भरौल् शाखा में गोल्ड लोन के बदले ग्राहकों की ओर से गिरवी रखे गए 96 सोने के पैकेट तिजोरी से गायब मिले हैं. इसकी जानकारी तब हुई जब मुख्य चाबी धारक पिछले 17 दिन से गायब था और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. इतनी बड़ी घटना की जानकारी होने पर और एफआईआर के बाद पुलिस हरकत में आई है और तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है और इनसे पूछताछ की जा रही है. इनके पास से 150 ग्राम सोना भी बरामद हुआ है. इस पूरे मामले में मुख्य चाबी धारक यानी हैड क्लर्क की भूमिका अहम आई है. उसी ने तिजोरी से बार बार सोना निकाला.

17 दिन से गायब था मुख्य चाबी धारक
मामला अरांव थाने में बैंक आफ इंडिया की भारौल् शाखा का है. बैंक के आंचलिक प्रबंधक आगरा आदित्य प्रताप सिंह द्वारा बुधवार रात को प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इसमें बैंक का हैड क्लर्क और मुख्य चाबी धारक दिलीप कुमार निवासी गांव बासगांव, इटावा पिछले 27 मई से बिना बताए अनुपस्थित था. जिससे तिजोरी का काम ठप चल रहा था. उससे कोई संपर्क न हो पाने के कारण आगरा कार्यालय को इसकी जानकारी दी गई.

सोने के 96 पैकेट गायब मिले
इसके बाद 15 जून को जोनल कार्यालय के वरिष्ठ सुरक्षा प्रबंधक अंकित और घिरोर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार को भारौल भेजा गया. घिरोर शाखा में रखी डुप्लीकेट चाबी से वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ तिजोरी खोली गई तो उसमें सोने के 96 पैकेट गायब मिले. इस मामले में 17 दिन से गायब मुख्य चाबी धारक दिलीप के साथ तत्कालीन शाखा प्रबंधक संदीप यादव निवासी गांव उमराय, हाल निवासी प्रोफेसर कॉलोनी शिकोहाबाद और स्टाफ अधिकारी नरेश कुमार निवासी रयापुरा, करकोली सादाबाद को नामजद किया गया. पुलिस ने गुरुवार सुबह तीनों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने इनके पास से 150 ग्राम सोना भी बरामद किया है. पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है.

ग्राहकों की चिंता बढ़ी
इस गबन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के गोल्ड लोन धारकों में चिंता फैल गई. कई ग्रामीण बुधवार को अपने गिरवी रखे जेवरात की सुरक्षा की जानकारी लेने बैंक पहुंचे लेकिन उनहें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!