आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ग्रेटर आगरा में 60 हेक्टेयर में मेडिसिटी विकसित होगी, हॉस्पिटल, लैब, क्लीनिक बनेंगे। ग्रेटर आगरा में जुलाई से आवासीय प्लाट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे, लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड पर रायपुर रहनकलां में 449 हेक्टेयर भूमि पर ग्रेटर आगरा विकसित की जा रही है, इसमें 10 टाउनशिप हैं। इसके साथ ही एडीए ने एत्मादपुर मदरा में 124 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की थी, मुआवजा भी एसएलओ के कार्यालय में जमा करा दिया था, इसमें से छह हेक्टेयर भूमि का ही किसानों ने मुआवजा लिया है।
60 हेक्टेयर में मेडिसिटी
एत्मादपुर मदरा में 120 हेक्टेयर में से 60 हेक्टेयर पर एडीए द्वारा मेडिसिटी विकसित की जाएगी। इसके लिए एडीए द्वारा किसानों से संपर्क किया जा रहा है जिससे वे मुआवजा ले लें। मेडिसिटी में हॉस्पिटल, लैब, क्लीनिक बनेंगे, एक ही जगह पर मरीजों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिल सकेगी। आगरा के साथ ही दिल्ली एनसीआर के हॉस्पिटल भी मेडिसिटी में बन सकेंगे।
जुलाई से शुरू होगी ग्रेटर आगरा में बुकिंग
वहीं, ग्रेटर आगरा में पहले चरण में तीन टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। इन टाउनशिप में प्लाट की बुकिंग जुलाई से शुरू होनी है, टाउनशिप की लाचिंग इसी साल अप्रैल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की थी।