आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग. काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा…
आगरा में शुक्रवार शाम को ताजमहल के पास धांधुपरा में एक थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इससे पहले कि यहां काम कर रहे कर्मचारी कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते आग की लपटें और तेज होती गईं. इससे उठा काला धुआं ताजमहल तक पहुंच गया. सूचना पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.
घटना शुक्रवार शाम की है. थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित धांधुपुरा में एक थर्माकोल की फैक्ट्री संचालित है. फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे कि तभी अचानक यहां आग लग गई. इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर लिया. पहले तो मौजूद कर्मचारियों ने अपने स्तर से ही आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन विकराल लपटों ने उन्हें बाहर भागने पर मजबूर कर दिया. इधर आग से उठा काले धुएं का गुबार आसमान में छाने लगा. बताया जाता है कि ताजमहल स्मारक तक इसका असर देखा गया. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी. आग किस कारण लगी इसका पता नहीं चल पाया है.