आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट. जांच में चार नमूने लैब भेजे. टीम ने अलग—अलग 12 जगह से दूध, दही, क्रीम, मलाई बर्फी के नमूने भी लिए…
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले 80 पैकेट खोआ को एफएसडीए की टीम ने नष्ट करा दिया है. कैंट रेलवे स्टेशन पर 18 जून को बुकिंग कार्यालय के पास लावारिस अवस्था में खोया (मावा) के 80 नग बरामद किये गये, जिनमें 67 प्लास्टिक बैग एवं 13 जूट बैग में लगभग 4000 किलोग्राम खोया था. इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 08-10 लाख रुपये है. इस खोया के संबंध में न तो कोई आया और न ही किसी ने दारवा किया. ऐसे में एफएसडीए ने उक्त खोया के 04 नमूने जांच के लिए भेजे और शेष खोया को आज थाना एत्माद्दौला के पीछे, भूमिया रोड, आगरा पर मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष नियमानुसार विनष्ट करा दिया गया. इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह परमार, आशुतोष सिंह, राकेश कुमार, राकेश कुमार यादव, सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे. अलग—अलग जगह से 12 नमूने भी जांच के लिए भेजइसी क्रम में एफएसडीए आगरा की 04 टीमों द्वारा जनपद आगरा में विशेष प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 12 नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजे हैं..
इनके नमूने जांच के लिए भेजे
