आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता की मेहनत और समर्पण से मिली प्रेरणा…..संस्कृति गोयल और रितिक गुप्ता ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन…
द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआई) की ओर से गुरुवार को सीए परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. इसमें आगरा के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. जिले से परीक्षा में कुल 286 बच्चे शामिल हुए थे जिनमें 68 को सफलता हाथ लगी है. परिणाम में उत्कर्ष मेहरा ने 376 अंक प्राप्त कर आगरा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं संस्कृति गोयल ने 374 अंकों के साथ द्वितीय और ऋतिक गुप्ता ने 372 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया.पिता से मिली प्रेरणा
आगरा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले उत्कर्ष मेहरा विजय नगर के रहने वाले हैं और इनके पिता संजय मेहरा भी सीए हैं. उत्कर्ष ने मीडिया को बताया कि बचपन से ही उन्होंने अपने पिता को मेहतन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए देखा है और इसी से प्रेरित होकर उन्होंने सीए बनने का ठाना. लक्ष्य को हासिल करने के लिए आनलाइन कोचिंग और सेल्फ स्डटी का सहारा लिया. नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही यह सफलता हासिल की है.
प्रथम ग्रुप की परीक्षा में 107 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 14 ने सफलता प्राप्त की. वहीं द्वितीय ग्रुप में 73 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 19 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए. कुल मिलाकर 286 परीक्षार्थियों में से 68 अभ्यर्थी सफल रहे.