मथुरालीक्स…वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अब आनलाइन भी कर सकेंगे दान. बैंक ने मंदिर कार्यालय में लगाई क्यूआर कोड स्कैनिंग मशीन…सीधे ठाकुर जी के खाते में जाएगी आपकी दानराशि
हाल ही में अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला पूरे प्रदेश में छाया हुआ है. सीएम योगी के आदेश पर एसआईटी इसकी जांच कर रही है. इसको ध्यान में रखते हुए अब वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में स्टेट बैंक आफ इंडिया ने मंदिर परिसर में क्यूआर कोड स्कैनिंग मशीन लगाई है. ऐसे में आप जो भी दान करते हैं तो उसे डिजिटल भी कर सकते हैं और यह दानराशि सीधे ठाकुर जी के खाते में जाएगा.ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी की महिमा अपरम्पार है. देश के कोने कोने से हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं. भगवान के दर्शन के लिए कभी कभी भीड़ इतनी अधिक होती है कि व्यवस्थाएं संभालना भी मुश्किल हो जाता है. यहां आने वाले श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने के बाद अपनी सामथ्र्य के अनुसार दान दक्षिणा भी अर्पित करते हैं. अभी तक मंदिर में रखी गोलक अथवा मंदिर सेवायतों के जरिए ठाकुरजी को दान अर्पित होता रहा है लेकिन मंदिर में अब आनलाइन दान भी स्वीकार किया जाएगा. मंदिर कार्यालय में स्टेट बैंक आफ इंडिया ने नई मशीन स्थापित की हे जिसमें आने वाले क्यूआर कोड को स्कैन कर कोई भी भक्त आनलाइन भुगतान मंदिर के खाते में कर सकता है. यह मशीन नई स्थापित की गई है. मंदिर के गोलक में पिछल्ज्ञे पांच साल से बैंक के क्यूआर कोड लगाए जा चुके हैं.