आगरालीक्स…Agra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर सुशासन, सेवा, न्याय और विकास पर आज आगरा में कमिश्नरी सभागार में सुबह 11 बजे से विचार गोष्ठी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कमिश्नरी में सुबह 11 बजे से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में डॉ. पूजा यादव अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम का संचालन डीजीसी राजस्व अशोक कुमार चौबे करेंगे। 12 वर्ष में सुशासन एवं जनसेवा पर पूर्व डीजीसी राजस्व अशोक कुलश्रेष्ठ, न्याय एवं विधिक क्षेत्र में परिवर्तन पर अधिवक्ता परिषद बुज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार रावत, महिला बाल एवं सामाजिक न्याय पर अधिवक्ता व समाजसेवी प्रमिला शर्मा, आर्थिक विकास एवं उद्योग पर सीए संजीव माहेश्वरी, ग्रामीण विकास एवं कृषि विकास पर चौधरी धर्मवीर सिंह एडवोकेट, आगरा का बदलता विकास पर डीजीसी क्राइम राधाकृष्ण गुप्ता व्याख्यान देंगे।