आगरालीक्स …Agra News: आगरा में मिठाई की दुकान से सड़क पर गंदगी फैलने पर जुर्माना, मिलावटी 958 किलो दूध कराया नष्ट, 12 नमूने लिए। ( Agra Live News: Rs 60000 fine for garbage, encroachment on road in Agra)
आगरा में नगर निगम ने अभियान चलाया, आवास विकास कॉलोनी करकुंज रोड पर बृजभोग स्वीटस द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कारगिल पेट्रोल पंप से भावना प्लाजा तक सड़क पर अतिक्रमण करने वालों से 20 हजार रुपये वसूले। सेक्टर चार में डेयरी की दुकान से प्रतिबंधित गिलास और पॉलीथिन जब्त करते हुए 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। भवन सामग्री सड़क पर डली होने पर कमला नगर में 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
958 लीटर मिलावटी दूध कराया नष्ट
एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाया। शमसाबाद के पास बोलेरो मैक्स वाहन से मिश्रित दूध और सपरेटा दूध मिला, टीम ने 958 लीटर दूध को नष्ट करा दिया इसकी कीमत 23 हजार से अधिक है, इसके साथ ही अन्य अलग क्षेत्रों से 12 नमूने लिए हैं।