आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 20 केंद्रों पर नीट यूजी पुनर्परीक्षा चल रही है। छात्रों को तीन की जगह 3.15 घंटे में 180 प्रश्नों के जवाब देने हैं। नेगेटिव मार्किंग भी है, तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ( Agra Live News: NEET UG Re Exam at 20 Centers in Agra )
आगरा में 20 केंद्रों पर नीट यूजी पुनर्परीक्षा 2026 दोपहर दो बजे से शुरू हुई, केंद्रों पर सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक छात्रों को प्रवेश दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच 20 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है, 9688 छात्रों की परीक्षा के लिए तीन लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आस पास की फोटो स्टेट की दुकानें बंद हैं।
5.15 बजे तक परीक्षा, 180 प्रश्नों के देनें हैं उत्तर
नीट यूजी पुनर्परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई है, परीक्षा 5.15 बजे तक चलेगी। सवा तीन घंटे की परीक्षा में छात्रों को 180 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। इसमें फिजिक्स और कैमिस्ट्री के 45 45 प्रश्न हैं और जीव विज्ञान के 90 प्रश्न हैं। एक प्रश्न के चार अंक हैं, जबकि एक गलत उत्तर देने पर एक अंक कम हो जाएगा। इस तरह 720 अंक का प्रश्न पत्र है।
देश भर में 22 लाख से अधिक छात्र दे रहे परीक्षा
नीट यूजी की परीक्षा में देश भर से 22 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हो रही है। हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं।