आगरालीक्स…आगरा में विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने अरहाटिक योग के बारे में दी जानकारी. हठ योग, प्रणायाम और भक्ति योग का कराया अभ्यास
विश्व योग दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस द्वारा प्रातःकाल " योग ऑफ सिंथेसिस" एवं ध्यान (मेडिटेशन) का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अरहाटिक योग के बारे में जानकारी प्राप्त की, जो विभिन्न योग पद्धतियों का समन्वित स्वरूप है। सत्र के दौरान हठ योग, प्राणायाम तथा भक्ति योग (ट्विन हार्ट्स मेडिटेशन के माध्यम से) का अभ्यास कराया गया। यह कार्यक्रम दीपाली खेतरपाल द्वारा संचालित सोल सेरेनिटी (प्राणिक हीलिंग सेंटर) में ग्रीन्स एंड बीन्स कैफे, सूर्य नगर, आगरा के सहयोग से आयोजित किया गया।