Saturday , 8 August 2026
Home agraleaks Agra Live News: Padmavati Panchayat Mahasabha organized a matrimonial introduction meet for young men and women in Agra…#agranews
agraleaksआगरा

Agra Live News: Padmavati Panchayat Mahasabha organized a matrimonial introduction meet for young men and women in Agra…#agranews

190

आगरालीक्स…आगरा में पदमावती पंचायत महासभा ने किया युवक युवती परिचय सम्मेलन. बेहतर जीवनसाथी की तलाश के लिए आए 350 से 400 विवाह योग्य युवक युवती..

आधुनिक और व्यस्त जीवन शैली के बीच समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उचित जीवनसाथी की तलाश को सुगम बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पद्मवती पुरवाल पंचायत महासभा (पंजीकृत) द्वारा एक भव्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन के भूतल परिसर में सम्पन्न हुआ। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन (फिरोजाबाद) और राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार जैन (आगरा) ने संयुक्त से बताया कि संयुक्त परिवारों के विघटन, सामाजिक दूरी और सीमित सम्पकों के कारण वर्तमान में विवाह सम्बन्ध स्थापित करना एक बड़ी चुनौती बन गया है, ऐसे समय में यह परिचय सम्मेलन समाज के लिए एक अत्यन्त उपयोगी और आवश्यक मंच साबित होगा, जहाँ परिवारों को सुरक्षा, विश्वास और विश्वसनीयता का वातावरण प्राप्त होगा। इस भव्य कार्यक्रम को निमित्तज्ञानी आचार्य श्री 108 विमलसागर जी महाराज का पावन आशीर्वाद से यह कार्यक्रम सकुशल टीम भावना के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में मुख्य कोल्ड व्यवसायी बलवीर जैन और राजीव जैन रहें। मंच उद्घाटनकर्ता के रूप में अजित प्रसाद जैन, मृदुल जैन, सचिन जैन तथा स्वागताध्यक्ष के रूप में मुख्य रूप से सुशील कुमार जैन उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय दिगम्बर जैन प‌द्मावती पुरवाल पंचायत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार जैन विभव नगर फिरोजाबाद ने की। डॉ. बीना जैन एवं डॉ. मनीष जैन ध्वजारोहण किया तथा चित्र अनावरण सुशील जैन, रवीश जैन, मनोज जैन और सत्येन्द्र जैन एडवोकेट द्वारा अचार्य श्री विमल सागर महाराज एवं आचार्य श्री सनमति महाराज एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण किया। कार्यक्रम में लगभग 350 से 400 विवाह योग्य युवक युवती सम्मलित हुये जिन्होने अपना परिचय मंच के माध्यम से दिया। व्यवस्था में राजीव जैन केसरी, सौरभ जैन, विमल जैन, अंशुल जैन सी.ए. हरीश चन्द्र जैन, चक्रेश जैन, अनिल कुमार जैन आदि ने सहयोग किया।

पुष्पेन्द्र जैन पथिक ने कहा कि यह कार्यक्रम भव्य और विशाल रूप सम्पूर्ण प‌द्मावती पुरवाल समाज के सहयोग से सम्पन्न हुआ। आगरा समाज के सरंक्षक रमेश चन्द जैन ने कहा कि यह कार्यक्रम वर्तमान युग को देखते हुये अति महत्वपूर्ण है, वर्तमान समय में इसकी बहुत आवश्यकता है। वर्तमान कमेटी के द्वारा ऐसा एतिहासिक कार्य करके समाज को नई दिशा प्रदान की है। वर्तमान परिवेश के लिये ऐसे आयोजन होना अति आवश्यक और महत्वपूर्ण है। शोभित जैन, शैलेन्द्र जैन, डॉ अतुल जैन प्राचार्य, मुकेश जैन प्राचार्य ने कहा कि प्रायोजको के द्वारा ऐसा कार्य करना समाज को एक नई दिशा दिखाना है, ऐसे कार्य वर्तमान समाज के लिये अति आवश्यक और महत्वपूर्ण है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Children showcased their creativity through drawings based on ‘Our National Festivals’ and ‘Our National Symbols’

आगरालीक्स…आगरा में बच्चों ने ‘हमारे राष्ट्रीय त्योहार’ एवं ‘हमारे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह’...

आगरा

Agra News: A public auction for five flats will be held on August 11 at the Agra Tehsil Sadar office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस रेजीडेंसी के पांच फ्लैटों की बोली लगाएगा प्रशासन. 11...

आगरा

Agra News: Grand state-level teacher felicitation ceremony in Agra on Sunday, August 9…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पहली बार सजेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ. प्रदेश के 450...

आगरा

Agra News: This year’s Janmashtami festival in Agra promises to be special…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस बार का जन्माष्टमी महोत्सव होगा खास. बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी...

error: Content is protected !!