आगरालीक्स ….Agra News: आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर में देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंग स्वरूपों की स्थापना होगी, एक करोड़ की लागत से तैयार होने वाले ज्योतिर्लिंग धाम का आज भूमि पूजन, जयपुर व उदयपुर में तैयार कराए गए ज्योतिर्लिंग के स्वरूप।
प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में एक ही जगह 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। यहां श्रद्धालु अपनी राशि यानी मेष राशि सहित अलग अलग राशि के आधार पर दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में हर ज्योतिर्लिंग से संबंधित राशियों, मंत्रों और धार्मिक महत्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
अक्टूबर तक पूरा होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम
प्राचीन कैलाश मंदिर में आज यानी 22 जून सोमवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम का भूमि पूजन होगा, इसके लिए पवित्र जल, रज और विशेष आमंत्रित सिक्का मंगाया गया है। करीब एक करोड़ की लागत से चार महीने में यानी अक्टूबर तक तैयार होने वाले दो मंजिला द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में 12 ज्योतिर्लिंग के साथ ही श्री नाथ जी, बगलामुखी मां, चित्रगुप्त जी, धर्मराज की भी मूर्ति स्थापित की जाएगी। मंदिर का शिखर करीब 15 फीट का होगा।
12 ज्योतिर्लिंग
सोमनाथ (गुजरात)
मल्लिकार्जुन (श्रीशैलम, आंध्र प्रदेश)
महाकालेश्वर (उज्जैन, मध्य प्रदेश)
ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश)
केदारनाथ (उत्तराखंड)
भीमाशंकर (महाराष्ट्र)
काशी विश्वनाथ (वाराणसी, उत्तर प्रदेश)
त्र्यंबकेश्वर (महाराष्ट्र)
वैद्यनाथ (बैद्यनाथ धाम, झारखंड)
नागेश्वर (गुजरात)
रामेश्वरम (तमिलनाडु)
घृष्णेश्वर (महाराष्ट्र)