Thursday , 22 October 2026
Home मथुरा Mathura Live News: Action taken against 97 transgender individuals for forcibly extorting money from and harassing passengers on trains#mathura
मथुरा

Mathura Live News: Action taken against 97 transgender individuals for forcibly extorting money from and harassing passengers on trains#mathura

215

मथुरालीक्स…ट्रेनों के अंदर जबरन यात्रियों से वसूली करने और परेशान करने वाले 97 किन्नरों को पकड़कर की गई कार्रवाई. एक मई से 22 जून तक चला अभियान

आरपीएफ मथुरा जंक्शन द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशन परिसर में जबरन वसूली कर यात्रियों को परेशान करने तथा न्यूसेंस फैलाने वाले किन्नरों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 मई 2026 से 22 जून 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रेनों में यात्रियों से जबरन धनराशि वसूलने, अभद्र व्यवहार करने एवं न्यूसेंस उत्पन्न करने वाले कुल 97 किन्नरों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियोजित किया गया।

इस साल अब तक 198 किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई
वहीं वर्ष 2026 में अब तक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मथुरा जंक्शन द्वारा चलाए गए विभिन्न विशेष अभियानों के दौरान ऐसे कुल 198 किन्नरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियोजन की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। रेलवे सुरक्षा बल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की जबरन वसूली, यात्रियों को अनावश्यक रूप से परेशान करना, न्यूसेंस फैलाना अथवा अवैध गतिविधियों में संलिप्त होना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे। रेल यात्रियों से अपील की गई है कि यदि यात्रा के दौरान कोई व्यक्ति जबरन धनराशि की मांग करता है, अभद्र व्यवहार करता है अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम RPF/GRP अधिकारी को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Guidelines issued regarding flower garlands and prasad at the Banke Bihari Temple…#mathura

मथुरालीक्स…बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के नये नियम लागू. अब फूलमाला और प्रसाद...

मथुरा

Tragic accident: Two young men riding a Royal Enfield Hunter die…#mathuranews

मथुरालीक्स…दर्दनाक हादसा. रॉयल एनफील्ड हंटर सवार दो युवकों की मौत. पेड़ से...

मथुरा

On Sharad Purnima, Thakur Ji will appear in the ‘Maharas’ (divine dance) posture, holding a flute, and offer a special ‘darshan’

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर ठाकुर जी महारास की मुद्रा में वंशी धारण कर...

मथुरा

Mathura News: Two workers fell from the third floor of a guest house in Vrindavan; a woman died, and a young man was injured

मथुरालीक्स…मथुरा में गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरे दो मजदूर. महिला...

error: Content is protected !!