आगरालीक्स…फिरोजाबाद में सीएम योगी बोले—यूपी में अब दंगा और कर्फ्यू नहीं बल्कि विकास, सुरक्षा और उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा..सपा पर जमकर साध निशाना
फिरोजाबाद आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि पहले प्रदेश में एक जिला एक माफिया की व्यवस्था थी लेकिन अब भाजपा ने इसे एक जिला एक उत्पाद केे रूप में बदल दिया है. यूपी में अब न तो दंगा होता है और न कर्फ्यू लगता है, बल्कि विकास, सुरक्षा और उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है.658 करोड़ की दी सौगात, 81 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
अपने तय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 12 बजे करीब फिरोजाबाद में टूंडला के उसायनी में पहुंचे. यहां उन्होंने 658 करोड़ से अधिक की लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बने आवासों की चाबियां 568 लाभर्थियों को सौंपी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से जिले के बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं को मजबूती मिलेगी.
सीएम योगी ने इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हएु कहा कि उत्तर प्रदेश में अब नो कर्फ्यू,नो दंगा, सब चंगा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश का बुरा हाल था क्योंकि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में विकास नहीं, बल्कि माफिया और गुंडाराज था. सपा के शासनकाल में केवल समाज को बांटने का काम किया जाता था. इसके विपरीत भाजपा के राज में एक जिला एक उत्पाद योजना चलती है. इसी का नतीजा है कि फिरोजाबाद का कांच और चूड़ी उद्योग आज लोकल से ग्लोबल तक पहुंचा है जिसमें यहां के उद्यमियों और कारीगरोें का बहुत बड़ा योगदान है.