यूपीलीक्स….दुखद और दर्दनक, लखनऊ में 14 से 15 लोगों की मौत, इनमें कई स्टूडेंट. तीन मंजिला बिल्डिंग में चल रही कोचिंग में लगी भीषण आग, …सीएम योगी अलीगढ़ से वापस लौटे
यूपी के लखनऊ से दुखद और दर्दनाक खबर आई है. अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में संचालित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. दोपहर करीब सवा दो बजे इस तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगी है. कोचिंग सेंटर दूसरी मंजिल पर संचालित था जहां काफी संख्या में बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचे थे. भीषण आग के कारण कई बच्चे खिड़की से कूदे हैं जिससे वो घायल हुए हैं. अभी तक 14 बच्चों के मौत की खबर दी जा रही है. वहीं सीएम योगी अलीगढ़ से वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. बचाव अभियान चल रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद क्षेत्र में चीख पुकार मच गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. आग में फंसे लोगों की संख्या और घायलों के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. बताया जाता है कि यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है. जब हम यहां पहुंचे तो हमने इमारत से धुआं निकलते हुए देखा. हमने पांच छह लोगों को बचाया है. आग लगने के बाद एक व्यक्ति इमारत से नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है. अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं.
हादसे की सूचना पर सीएम योगी 15 मिनट अलीगढ़ में रहने के बाद सीधे राजधानी के लिए रवाना हेा गए. सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.
वहीं पीएम मोदी ने भी कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ हे. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों. बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं. पीएम राहत कोष् से मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.