आगरालीक्स…शॉकिंग, बिजनेसमैन की बेटी ने बॉयफ्रैंड के साथ मिलकर मंगेतर रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर को 400 फीट गहरी खाई में फेंका. नवंबर में होनी थी शादी. पुणे में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड….
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा मिलता जुलता मामला पुणे से सामने आया है. यहां बिजनेसमैन की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले से मंगेतर को 400 फीट नीचे गहरी खाई में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मंगेतर का शव खाई से बरामद किया था. बिजनेसमैन की बेटी ने इसे हादसा बताया था लेकिन पुलिस की जांच में चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है.नवंबर में उदयपुर में होनी थी शाही शादी
पुणे के गहुंजे जिले के रहने वाले केतन परिवर के रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे. केतन की शदी पुणे के एक बड़े मसाला व्यापारी के बेटे सिया से तय हुई थी. यह शादी दोनों परिवारों ने तय की थी और घर में तैयारियां भी शुरू हो गई थी. यह शादी नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक शाही पैलेस में होने वाली थी.
लोहागढ़ किले में प्री वेडिंग फोटोशूट की तैयारी थी
केतन और सिया शादी से पहले बाली घूमने जाने वाले थे. केतन ने सारी बुकिंग भी कर ली थी लेकिन सिया ने पासपोर्ट खोलने की बात कहकर ट्रिप कैंसिल करा दी. इसके बाद केतन ने सिया के बर्थडे के लिए महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में 40 कमरे बुक कराए थे. लोहागढ़ किले पर प्री वेडिंग फोटोशूट की भी तैयारी चल रही थी. पुलिस जांच में सामने आया कि सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन ने 14 जून को ही लोहागढ़ किले पर केतन को मारने की योजना बनाई थी दोनों ने सांप का डर पैदा कर उसे खाई में धकेलने की कोशिश की लेकिन प्लानिंग फेल हो गई.
इसके बाद सिया और उसके बॉयफ्रैंड चेतन ने दोबारा लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग का प्लान बनाया. यहां मौक मिलते ही उन्होंने केतन को किले से नीचे धक्का दे दिया. स्थानीय लोगों, पुलिस और रेस्क्यू टीम ने उसी दिन केतन का शव बरामद कर लिया. शुरुआत में पुलिस ने बताया था कि केतन लोहागढ़ किले पर तेज हवा के बीच फोटो खींचते समय खाई में गिर गए. मंगेतन सिया ने पुलिस को बताया था कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गए. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था.
पुलिस जांच में हत्या का सनसनीखेज खुलासा
पुणे पुलिस ने फिर भी इस मामले की जांच जारी रखी. फोन रिकाडर्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चला कि सिया का पुणे के कोंढवा में रहने वाले चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध है और दोनों रिलेशनशिप में है. सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे लगता था केतन रुकावट बन गया था. इसलिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची. प्लानिंग के तहत सिया केतन को घूमने के बहाने लोहागढ़ किले पर ले गई. पीछे से चेतन भी पहुंचा और दोनेां ने मिलकर केतन को किले से नीचे धकका दे दिया.
पुलिस ने शक के आधार पर सबसे पहले चेतन को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ के बाद सिया गोयल को भी अरेस्ट कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि केतन के पिता विशाल अग्रवाल की शिकायत पर मंगलवार केा हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में केतन के पिता ने सरकार से इस केस को फास्ट ट्रैक से चलाने और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है.